Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: UPSC 2022 टॉपर IAS इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर SDM का कार्यभार, प्रशासन को नई दिशा की उम्मीद

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 04:28:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 04:28:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली में आईएएस इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर एसडीएम का कार्यभार, ईमानदार और तेजतर्रार छवि के लिए हैं चर्चित बरेली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी इशिता किशोर ने शुक्रवार को बरेली सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली में आईएएस इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर एसडीएम का कार्यभार, ईमानदार और तेजतर्रार छवि के लिए हैं चर्चित बरेली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी इशिता किशोर ने शुक्रवार को बरेली सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह बहेड़ी तहसील में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। बहेड़ी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और जनसुनवाई में प्रभावी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। उनकी तेज, निष्पक्ष और ईमानदार प्रशासनिक छवि की क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है। इशिता किशोर के बरेली सदर एसडीएम का कार्यभार संभालने से प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि उनकी कार्यशैली पारदर्शिता, अनुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर आधारित रही है।

इशिता किशोर ने वर्ष 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR-1) प्राप्त कर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। सिविल सेवा में आने से पहले वह एक निजी कंपनी में रिस्क एनालिस्ट के रूप में कार्यरत थीं।
प्रशासनिक क्षमता के साथ-साथ इशिता किशोर खेलों में भी उत्कृष्ट रही हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं और पढ़ाई व खेल दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।
बरेली सदर तहसील में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण होगा।