Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली सदर के SDM प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई, अब बस्ती जिले में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 04:26:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 04:26:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बरेली सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार को गुरुवार को तहसील परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण बरेली से बस्ती जनपद होने के बाद तहसीलदार, नायब त

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बरेली सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार को गुरुवार को तहसील परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण बरेली से बस्ती जनपद होने के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदारों, मजिस्ट्रेटों तथा तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और वर्षों तक साथ काम करने वाले सहयोगियों से बिछड़ने का दर्द प्रमोद कुमार की आंखों में साफ दिखाई दिया। प्रमोद कुमार ने 11 जनवरी 2025 को सदर तहसील के एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण किया था। लगभग एक वर्ष सात माह के कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक कार्यों का कुशल संचालन करते हुए राजस्व, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े मामलों का प्रभावी निस्तारण कराया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली, सादगी और व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव टीम भावना के साथ कार्य किया।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने बताया कि प्रमोद कुमार ने बरेली जनपद में लगभग तीन वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने बहेड़ी के एसडीएम, एसीएम-1 तथा बाद में सदर तहसील के एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों को विशेष रूप से याद किया गया। समारोह में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मजिस्ट्रेट विदित कुमार, नायब तहसीलदार प्रभात मिश्रा (भोजीपुर), नायब तहसीलदार अंशिका (चौबारी) सहित तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्टाफ में स्टेनो बाबू अफजल, पेशकार महेंद्र आजाद, रोहित गुप्ता, राममूर्ति लाल, सुधीर मिश्रा, सोना मिश्रा, संतोष, जय प्रकाश, अर्दली अंशु सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्रमोद कुमार ने कहा कि बरेली में बिताया गया समय उनके प्रशासनिक जीवन की महत्वपूर्ण स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वे बस्ती जिले में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।