Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विकास कार्यों और संचारी रोग नियंत्रण पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 10:41:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 10:41:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध विकास और संचारी रोग नियंत्रण पर दिया जोरउत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन क अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध विकास और संचारी रोग नियंत्रण पर दिया जोरउत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन क अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति एवं बजट व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाएं और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप किए जाएं। डेटा और बजट पर विशेष निर्देश
डॉ. जैन ने अधिकारियों से कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर समय से सही एवं अद्यतन डेटा फीडिंग की जाए। साथ ही प्राप्त बजट का संबंधित मदों में समयबद्ध एवं प्रभावी व्यय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखने के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।


संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी बैठक में स्वच्छता, जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 15 से अधिक विभागों के समन्वय से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किए जा रहे प्रमुख कार्य:
विशेष साफ-सफाई अभियान और नियमित फॉगिंग एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है स्कूलों एवं ग्राम सभाओं के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जा रही है पशुपालकों का संवेदीकरण किया जा रहा है आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर स्वास्थ्य सर्वेक्षण ओआरएस, जिंक एवं क्लोरीन टैबलेट* का वितरण जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण, जागरूकता और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं ही संचारी रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: शादी तय, सगाई हुई... फिर दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता, केस हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश: बरेली में मंदिर में घुसकर उत्पात का आरोप, युवक और पिता हिरासत में

उत्तर प्रदेश: UPSC 2022 टॉपर IAS इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर SDM का कार्यभार, प्रशासन को नई दिशा की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: बरेली सदर के SDM प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई, अब बस्ती जिले में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: फैक्ट्री हादसा या हत्या? मजदूर की मौत के मामले में प्रबंधन पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, डीएम ने जारी किए आदेश


Featured News