Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शरद पूर्णिमा पर बुंदेलखंड में धूमधाम से मनाया गया टेसू-झांझी विवाह समारोह

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/10/2026 10:17:35 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/10/2026 10:17:35 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के तहत शरद पूर्णिमा को भांडेर सहित ग्रामीण अंचल में टेसू और झांझी का विवाह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। असल में दशहरे के बाद से ही इस प्रतीकात्मक शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के तहत शरद पूर्णिमा को भांडेर सहित ग्रामीण अंचल में टेसू और झांझी का विवाह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। असल में दशहरे के बाद से ही इस प्रतीकात्मक शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बच्चे टेसू को दूल्हा और झेंझी को दुल्हन के रूप में सजाते हैं, घर-घर जाकर लोकगीत गाते हैं और शादी के लिए चंदा इकट्ठा करते हैं। इसके बाद शरद पूर्णिमा की रात दोनों का विवाह कराया जाता है। इस अवसर पर गाना बजाना भी होता है। इस दौरान चंदे से पंगत का इंतजाम भी किया जाता है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर घरों और मंदिरों पर खीर का प्रसाद भी लगाया जाता है। रात्रि में खीर तैयार कर इसे चांदनी रात में खुले में रखने का भी प्रावधान है।


Featured News