Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: POCSO एक्ट और ‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति किया जागरूक, सिविल जज रजनीश मोहन ने की शिविर की अध्यक्षता

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Yashoda, Date: 27/10/2026 01:41:37 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/10/2026 01:41:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत तहसील विधिक सेवा समिति, गंगोलीहाट की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत तहसील विधिक सेवा समिति, गंगोलीहाट की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। शिविर में बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सिविल जज रजनीश मोहन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा शरीर, मेरी सुरक्षा’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान करने और किसी असहज स्थिति में विश्वसनीय वयस्क से मदद लेने के बारे में बताया गया।

शिविर में मौजूद नागरिकों को भी सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्यों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने के महत्व को समझाना रहा।

इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार मोहन गिरी, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहरिर मनोज कुमार भट्ट, पटवारी नैमीसरन और पीआरडी जवान विनोद कुमार उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से प्रभारी निरीक्षक गंगोलीहाट अखिल सिद्दकी, बार एसोसिएशन के सचिव एवं अधिवक्ता मनोज सिंह रावल तथा अधिवक्ता निशा ने सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, लगभग 50 से 60 विद्यार्थियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित शिविर में बच्चों की सुरक्षा और कानूनी जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।