-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, महुली और दुधारा समेत कई थानों के प्रभारी बदले
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत कुल 19 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत कुल 19 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी, पीआरओ/मीडिया सेल और महिला पुलिसकर्मियों से जुड़े पिंक बूथों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। रेन्द्र पाठक को महुली की जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक हरेन्द्र पाठक को कोतवाली खलीलाबाद के अपराध निरीक्षक पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक महुली बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा को अपराध शाखा से कोतवाली खलीलाबाद में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा से थानाध्यक्ष दुधारा बनाया गया है। दुधारा के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अमित कुमार को जन शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस में तैनात किया गया है। धर्मसिंहवा और मीडिया सेल में भी बदलाव उपनिरीक्षक मनीष जायसवाल को पीआरओ/मीडिया सेल से हटाकर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय को थानाध्यक्ष महुली से पीआरओ/मीडिया सेल भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अशोक कुमार दूबे को पुलिस लाइन से कोतवाली खलीलाबाद में तैनाती दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव तबादला सूची में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी बदली गई है। महिला उपनिरीक्षक शिखा गुप्ता को पिंक बूथ बखिरा से पिंक बूथ खलीलाबाद भेजा गया है, जबकि महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज को पिंक बूथ धनघटा से कोतवाली खलीलाबाद में तैनात किया गया है। महिला उपनिरीक्षक कान्ती देवी को पिंक बूथ कोतवाली खलीलाबाद से कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है। वहीं, महिला उपनिरीक्षक सुमन मिश्रा को पिंक बूथ धनघटा से थाना बखिरा और पिंक बूथ बखिरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना बखिरा भेजा गया है। महिला हेड कांस्टेबल पिंकी साहनी को पुलिस लाइन से महिला थाने में हेड मुहर्रिर बनाया गया है। कांस्टेबल प्रवीण तिवारी को थाना बेलहरकला से पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला कांस्टेबल अदिती कुमारी को पिंक बूथ खलीलाबाद से पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। महिला कांस्टेबल विमला यादव और मीना यादव को पिंक बूथ खलीलाबाद से पिंक बूथ धनघटा भेजा गया है। वहीं, महिला कांस्टेबल ललिता देवी और प्रिया कुमारी को पिंक बूथ धनघटा से पिंक बूथ कोतवाली खलीलाबाद में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की ओर से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करना है।
उत्तर प्रदेश: महिला अपराधों की जांच में लापरवाही पर एसपी सख्त, दो विवेचकों की प्रारंभिक जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश: मशीनीकृत सफाई को मिलेगा बढ़ावा, पर्यावरण प्रदूषण और शोर कम करने में मिलेगी मदद
पश्चिम बंगाल: डाकबंगला-पाकुड़ रोड के पास कार्रवाई, तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
