Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास हुआ हादसा, पेड़ गिरने से कुछ देर बाधित रहा यातायात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 27/10/2026 01:47:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/10/2026 01:47:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर कार रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर कार रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह की बताई जा रही है। सड़क किनारे खड़ा पेड़ तेज हवा के कारण अचानक हाईवे पर गिर पड़ा। उसी समय वहां से गुजर रही कार पेड़ के बेहद करीब पहुंच गई थी। चालक की सतर्कता से वाहन को समय रहते रोक लिया गया और कार सवार सुरक्षित बच गए।

पेड़ गिरने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही बाधित रही। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू हो सका।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित विभाग से ऐसे पेड़ों की जांच कराने और दुर्घटना की आशंका वाले पेड़ों को हटाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।