Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएम किसान योजना 30 अक्टूबर को जारी होगी 24वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे ₹2,000

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/10/2026 10:50:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/10/2026 10:50:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है और योजना से जुड़े पात्र किसानों को अगली किस्त यानी 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को जारी की जाएगी। भारत सरकार द्वारा चलाई

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है और योजना से जुड़े पात्र किसानों को अगली किस्त यानी 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को जारी की जाएगी। भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस पीएम किसान योजना के जरिए करोड़ों किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपए मिलते हैं। वहीं, अब से तीन दिन बाद पात्र किसानों को 24 वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

 किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी की जाएगी। इस दिन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां से फिर 24वीं किस्त जारी होगी। 24वीं किस्त का लाभ 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा। इसके लिए सरकार 18680 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तानांतरण करेगी। लाभार्थियों को किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं। इस बार भी 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही। 


Featured News