Contact for Advertisement 9650503773


Murder Crime News: लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत, 42 वर्षीय व्यक्ति पर 18 साल की युवती की हत्या का लगा आरोप

- Photo by : NCR SAMACHAR

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 23/07/2026 04:58:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 23/07/2026 04:58:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 42 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 18 साल की लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का आरोप लगा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 42 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 18 साल की लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेटे और कुछ साथियों के साथ मिलकर युवती की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए पूरी घटना को हादसा या आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पत्नी की मौत के बाद युवती के संपर्क में आया आरोपी

पुलिस की जांच में सामने आया हैं की फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव के रहने वाले गंगासागर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद उसकी पहचान गांव की रहने वाली 18 वर्षीय पुष्पा देवी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे साथ रहने लगे। जानकारी के अनुसार दोनों फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों का कहना है की युवती करीब एक वर्ष से आरोपी के साथ रह रही थी। कुछ समय तक बेटी से कोई संपर्क न होने पर उसके पिता महावीर लोधी को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने राधानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को बताया की उनकी बेटी लंबे समय से गंगासागर के साथ रह रही थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई हैं की आरोपी ने उसकी हत्या कर शव कहीं छिपा दिया है।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी से पूछताछ की। पुलिस का कहना हैं की पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली हैं। उसने बताया की हत्या के बाद शव को तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा गया और बाद में अपने साथियों की मदद से ट्रैक्टर में ले जाकर रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस ने बताया की 29 जून को रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव बरामद हुआ था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में गांव में युवती की हत्या की चर्चा होने पर उसके पिता को शक हुआ की रेलवे ट्रैक पर मिला शव उनकी बेटी का हो सकता है। इसके बाद उन्होंने दोबारा पुलिस से संपर्क किया।

जांच में सामने आई पूरी साजिश

पुलिस ने तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया हैं। जांच में पता चला की हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगासागर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर और एक बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। शव को ठिकाने लगाने में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है की उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। 

Related News

Fake Anti-Corruption Bureau Officer: नकली ACB अधिकारी हुआ गिरफ्तार, आबकारी अधिकारी से ₹1 लाख और शराब मांगने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Woman Stabbed to Death: घर के बाहर सो रही महिला की चाकू मारकर की हत्या, दो मासूम बच्चियां भी हमले में हुईं  घायल

Pakistani Gangster's: पाकिस्तानी गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़ने का आरोप, भारतीय SIM एक्टिवेट कराने में मदद करने वाला युवक गिरफ्तार

Molestation Case: महिला टीचर से दुष्कर्म का लगा आरोप, आरोपी और उसकी पत्नी समेत 5 लोगों पर दर्ज FIR

Father Kills His Own Daughter: पिता पर 13 दिन की बेटी की हत्या का लगा आरोप, दूसरी बेटी होने से था नाराज

Forcible Abduction of a Youth: युवक को कुछ बदमाशों ने किया अगवा, परिजनों से मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती 


Featured News