Contact for Advertisement 9650503773


Pakistani Gangster's: पाकिस्तानी गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़ने का आरोप, भारतीय SIM एक्टिवेट कराने में मदद करने वाला युवक गिरफ्तार

- Photo by : NCR SAMACHAR

राजस्थान  Published by: Shubhi Shikha Nayal , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 28/07/2026 12:52:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 28/07/2026 12:52:54 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बीकानेर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: बीकानेर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जयपुर एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर बज्जू थाना पुलिस ने गौड़ू गांव निवासी अनिल कुमार बिश्नोई को हिरासत में लिया। पुलिस का आरोप है की अनिल ने पाकिस्तान में मौजूद गैंग के एक सदस्य को भारतीय मोबाइल SIM एक्टिवेट कराने के लिए जरूरी OTP उपलब्ध कराया था।

पाकिस्तानी गैंग को OTP देने का आरोप

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 17 जुलाई को एक भारतीय मोबाइल SIM को एक्टिवेट कराने के लिए OTP पाकिस्तान में बैठे कथित गैंग सदस्यों के साथ साझा किया। इसके बाद वह SIM पाकिस्तान से संचालित होने लगी। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि इस SIM का इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया और क्या इसका संबंध किसी आपराधिक या देश विरोधी गतिविधि से था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और कोलायत वृत्ताधिकारी की निगरानी में बज्जू थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं और टेलीकॉम नियमों के तहत मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तान से कैसे संपर्क में आया अनिल?

पुलिस की जांच में सामने आया है की अनिल कथित तौर पर पाकिस्तान में सक्रिय शहजाद भट्टी गैंग के कुछ सदस्यों के संपर्क में था। बताया जा रहा हैं की गैंग से जुड़े उज्जेर और उसके सहयोगी अजान ने अनिल से संपर्क किया था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं की आरोपी इन लोगों के संपर्क में कैसे आया और उसे SIM एक्टिवेट कराने के लिए OTP देने के बदले क्या मिला। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जिस नेटवर्क की जांच कर रही हैं, उसका कथित संबंध पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार भट्टी का नेटवर्क पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों तक फैला हुआ है। वह कथित तौर पर दुबई से अपने नेटवर्क को चलाया करता है। सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं।

आरोपी से पूछताछ में जुटी ATS और पुलिस

जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद बज्जू थाना पुलिस और एटीएस की टीमें अनिल कुमार से पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं की क्या उसने पहले भी किसी पाकिस्तानी व्यक्ति या गैंग को भारतीय SIM, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी उपलब्ध कराई थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है की आरोपी को इस काम के लिए कोई आर्थिक लाभ मिला था या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, संपर्कों और कथित पाकिस्तानी नेटवर्क से उसके संबंधों की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है की जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जरूरी जानकारी सामने आ सकती है।


]