Contact for Advertisement 9650503773


Woman Stabbed to Death: घर के बाहर सो रही महिला की चाकू मारकर की हत्या, दो मासूम बच्चियां भी हमले में हुईं  घायल

- Photo by : NCR SAMACHAR

राजस्थान  Published by: Shubhi Shikha Nayal , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/07/2026 03:58:47 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/07/2026 03:58:47 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र स्थित जंभेश्वरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर सो रही एक महिला की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

विस्तार

राजस्थान: जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र स्थित जंभेश्वरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर सो रही एक महिला की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में दो छोटी बच्चियां भी घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

महिला और बच्चियों को बनाया गया निशाना

जानकारी के अनुसार महिला रात के समय अपने घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां आ पहुंचा और महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान दो छोटी बच्चियां भी उसकी चपेट में आ गईं और उन्हें भी गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों बच्चियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। जांच में मदद के लिए डॉग स्क्वायड की भी सहायता ली गई। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर रही है।

पोस्टमार्टम और तकनीकी जांच पर दिया जोर

बताया जा रहा हैं की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके। वहीं जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही अन्य तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की पहचान करने और वारदात की पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस का मानना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।