-
☰
No image found.
ओडिशा: जटनी में गणेश पूजन महोत्सव पर कविता पाठोत्सव हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर जटनी शहर स्थित शरत पाइकराय स्टेडियम के कलिंग युवा परिषद सांस्कृतिक मंच पर 22 सितंबर को कविता पाठोत्सव का आयोजन किया गया।
विस्तार
ओडिशा: गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर जटनी शहर स्थित शरत पाइकराय स्टेडियम के कलिंग युवा परिषद सांस्कृतिक मंच पर 22 सितंबर को कविता पाठोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूजा महोत्सव को समर्पित रहा। कविता पाठोत्सव का मार्गदर्शन कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. सुकांति महापात्र और अंकिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कवि नीलांवर मिश्र, कैलाश चंद्र पंडा, विपिन बिहारी महांति, पंडित पद्मनाभ पाणिग्राही, सुदर्शन महापात्र, प्रदीप कुमार जेना, प्रभास मंगराज, आदित्य नारायण खंडुआल, पद्मलोचन साहु और सौम्यरंजन महापात्र ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। वहीं कवयित्रियों में देवयानी राय, संयुक्ता पात्र, सौदामिनी बेहरा, प्रियंका महांति, रश्मिमयी पटनायक और पायल स्वाईं ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम से पहले अध्यापिका आरती सेन और स्वस्तिदा पाल ने कविता संयोजन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम की विशेषता रही कि सभी कवि-कवयित्रियों ने परिषद के अध्यक्ष रवि नारायण दास का सम्मान किया। अंत में कवि सत्यवादी साहु ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके बाद कविता पाठोत्सव का समापन हुआ।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
