-
☰
No image found.
राजस्थान: खरनाल मेले में स्टंटबाजी करने वाले 5 वाहन हुए जब्त, नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय खरनाल मेले में वाहनों से स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ नागौर पुलिस ने कार्रवाई की।
विस्तार
राजस्थान: नागौर वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय खरनाल मेले में वाहनों से स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ नागौर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मानव जीवन को खतरे में डालने वाले 5 वाहनों को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन, आईपीएस के सुपरविजन में सदर नागौर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक किताब चौधरी ने टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी करने और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों में दो डीजे साउंड लगी पिकअप, एक बोलेरो कैंपर, एक क्रेटा कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मेले के दौरान स्टंटबाजी करने वाले अन्य वाहनों की भी पहचान की जा रही है। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
