Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अग्रसेन भवन कोटपूतली में अग्रवाल समाज समिति ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 09/02/2026 01:41:08 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 09/02/2026 01:41:08 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अग्रसेन भवन, कोटपूतली में अग्रवाल समाज समिति द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण के

विस्तार

राजस्थान: अग्रसेन भवन, कोटपूतली में अग्रवाल समाज समिति द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने संविधान की महत्ता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। समिति द्वारा सामाजिक समरसता, 

सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया। अंत में समिति ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित रहे: अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष योगेश शरण बंसल (एडवोकेट), महामंत्री नितेश बंसल, मंत्री प्रमोद गोयल, कार्यकारिणी सदस्य हरिनारायण मोरीजावाला, अमरनाथ बंसल, सुभाष चंद्र बंसल, दिनेश मित्तल, अशोक बंसल, गोविंद बीदाणी, योगेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, संगम बंसल,अमित अग्रवाल, पुष्कर चौधरी, बजरंग शरण बंसल, सत्य प्रकाश मित्तल, गौरव गोयल, महेश गुप्ता, सीताराम अग्रवाल  सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News