Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन की पहल, 25 बच्चों को दिखाई निःशुल्क फिल्म

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jinesh Kumar Jain , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 11:00:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 11:00:04 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन ने विशेष पहल की।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन ने विशेष पहल की। उन्होंने शतरंज सीखने वाले 25 बच्चों और उनके अभिभावकों को निःशुल्क ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई। फैमिली मूवी शो का आयोजन 22 सितंबर 2026 को शाम 6:15 बजे मानसरोवर स्थित Galaxy Cinema में किया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ फिल्म का आनंद लिया। आयोजन के दौरान मनोरंजन के साथ परिवार, संस्कार, साहस, सत्य और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेशों पर भी जोर दिया गया।

वाणी जैन ने कहा कि बच्चों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय दूर रखते हुए ऐसी गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है, जिनसे उन्हें परिवार, संस्कार और सकारात्मक सोच की सीख मिले। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, संस्कृति, परिवार और रचनात्मक गतिविधियां भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाणी जैन लंबे समय से बच्चों को शतरंज से जोड़ने और खेल के माध्यम से उनके विकास के लिए प्रयास कर रही हैं। इस पहल की बच्चों और अभिभावकों ने सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने और सकारात्मक मनोरंजन का अवसर देते हैं।


Featured News