Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: दीक्षांत समारोह में डीएसपी मेघा गोयल ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का दिया संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 09/02/2026 10:16:50 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 09/02/2026 10:16:50 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बानसूर के बालावास रोड स्थित सरस्वती मॉडर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शशिकांत बोहरा उपस्थित रहे।

विस्तार

राजस्थान: बानसूर के बालावास रोड स्थित सरस्वती मॉडर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शशिकांत बोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत के साथ की गई। समारोह को संबोधित करते हुए डीएसपी मेघा गोयल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और निरंतर मेहनत व अनुशासन के माध्यम से अपनी मंजिल हासिल करें। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और सही दिशा में किया गया। 

प्रयास ही सफलता की कुंजी है। वहीं डॉ. शशिकांत बोहरा ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यार्थी न केवल अपने माता-पिता बल्कि क्षेत्र और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं तथा भविष्य में देश सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News