Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ऑपरेशन अश्ववेग के तहत हाईट्रांसमिशन लाइन तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 09/02/2026 10:50:19 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 09/02/2026 10:50:19 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन अश्ववेग’’ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार  श्री हरफूल सिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री विकास कुमार आरपीएस, वृत पचपदरा के निकट सुपरविजन में श्री अचलाराम ढाका निपु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बड़नावा-नवातला से गुजरने वाली फतेहगढ थर्ड-ब्यावर 765 केवी हाईट्रांसमिशन लाईन (एल्युमिनियम तार) चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खरीददार कबाड़ी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर 06 क्विंटल एल्युमिनियम तार सहित 01 बिना नम्बरी फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त करने में सफलता हासिल की गयी।

ज्ञात रहे कि दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी श्री मुरलीधर गौड़ पुत्र श्री भीकमचन्द गौड़, पेशा प्राईवेट नौकरी, निवासी 28, सेंट्रल स्कूल स्कीम, जोधपुर, हाल एडवाइजर स्टरलाइट कंपनी, उपस्थित थाना होकर लिखित रिपोर्ट पेश की कि वह स्टरलाइट कंपनी में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी फतेहगढ़ से ब्यावर तक हाई ट्रांसमिशन बिजली लाइन बिछाने का कार्य कर रही है, जो पूर्ण होने की स्थिति में है। उक्त कार्य ठेकेदार कंपनी केईसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। दिनांक 02.02.2026 की रात्रि में राजीव नगर, नवातला में 765 केवी के बड़े टावरों में से टावर संख्या 37/5, 37/6 एवं 37/7 के मध्य से करीब 1900 मीटर अर्थात लगभग 3500 किलोग्राम एल्यूमिनियम केबल अज्ञात मुलजिमानों द्वारा चोरी कर ली गई। वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

उक्त चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए खुलासे हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। दौराने अनुसंधान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध इलियास खान, मूलाराम एवं मुकेश को डिटेन कर प्रकरण हाजा की घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों ने थाना क्षेत्र के बड़नावा-नवातला से गुजरने वाली फतेहगढ़-3 ब्यावर 765 केवी हाई ट्रांसमिशन लाइन (एल्यूमिनियम तार) चोरी करना तथा चोरीशुदा तार को खरीदना स्वीकार किया। इस पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर फतेहगढ़ थर्ड ब्यावर 765 केवी हाई ट्रांसमिशन लाइन (एल्यूमिनियम तार) करीब 06 क्विंटल बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 बिना नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई। प्रकरण हाजा में गिरफ्तार अभियुक्तों से अनुसंधान जारी है तथा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News