-
☰
राजस्थान: किसान सम्मेलन में नेताओं ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बानसूर के गांव बामनवास में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया तथा किसानों की समस्याओं व कृषि से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विस्तार
राजस्थान: बानसूर के गांव बामनवास में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया तथा किसानों की समस्याओं व कृषि से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं तथा किसानों की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। किसानों की आवाज को हर स्तर पर उठाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदराज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान करवाने की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं का माला साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ललित यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल