Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: बालोतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार संदिग्ध वाहन जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 26/09/2026 11:10:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/09/2026 11:10:53 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बालोतरा पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुमेरसिंह राठौड़ आरपीएस वृताधिकारी गुड़ामालानी के निकट सुपरविजन में डीएसटी बालोतरा की सूचना पर श्री दुर्गाराम उनि. प्रभारी पुलिस चौकी रामजी का गोल, थाना गुड़ामालानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी फॉर्च्यूनर व तीन अन्य बिना नम्बरी वाहनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

ज्ञात रहे कि दिनांक 24.09.2026 को डीएसटी प्रभारी आईदानराम सउनि. ने सूचना दी कि डीसीआरबी को इनपुट प्राप्त हुआ है कि भगवती कॉलोनी, रामजी का गोल स्थित एक मकान में बिना नंबर की कई संदिग्ध गाड़ियां खड़ी हैं, जो चोरी की होने की संभावना है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल भगवती कॉलोनी पहुंची। वहां एक सफेद रंग के मकान के पास पहुंचने पर मकान के भीतर से दो फॉर्च्यूनर एवं एक क्रेटा वाहन बाहर निकलते हुए दिखाई दिए, जबकि एक स्विफ्ट एवं एक क्रेटा वाहन मकान के भीतर खड़े मिले। दोनों वाहनों की सुरक्षा हेतु जाब्ते से एक कानि. को मौके पर तैनात कर शेष पुलिस टीम ने बाहर निकल रही तीनों गाड़ियों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान एक फॉर्च्यूनर एवं एक क्रेटा वाहन धोरीमन्ना की ओर निकल गए, जबकि दूसरी फॉर्च्यूनर गांधव की दिशा में भागने लगी। लगातार पीछा करने पर बेरीगांव की सरहद में फॉर्च्यूनर का टायर फट जाने से वाहन रुक गया। वाहन चालक मौके से भागने लगा। 

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसकी पहचान गणपतराम पुत्र पप्पूराम, जाति गोदारा विश्नोई, निवासी माणकी, थाना धोरीमन्ना के रूप में हुई। आरोपी सड़क किनारे खेत में खड़ी फसल का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान पीछे की सीटें हटाई हुई मिलीं। सीटों के स्थान पर प्लास्टिक के दो कट्टे रखे थे, जिनमें कुल 30 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। फॉर्च्यूनर वाहन पर आगे-पीछे कोई पंजीयन संख्या अंकित नहीं थी। दोनों ओर लाल रंग की अस्थायी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिस पर "Applied for Registration" अंकित था। वाहन के चेसिस एवं इंजन नंबर घिसे हुए मिले। इसके बाद पुलिस टीम पुनः भगवती कॉलोनी स्थित प्रकाश पुत्र रामूराम, जाति सियाग विश्नोई, निवासी बाछला, थाना सेड़वा के मकान पर पहुंची। वहां पूर्व में निगरानी में रखी गई एक क्रेटा एवं एक स्विफ्ट कार मिली।

इसके उपरांत उक्त मकान के समीप स्थित प्रकाश के दूसरे खाली प्लॉट में एक टाटा हैरियर वाहन खड़ा मिला। उसके पीछे की सीटें भी हटाई हुई मिलीं तथा वाहन के चेसिस एवं इंजन नंबर घिसे हुए मिले। जिससे प्रथम दृष्टया वाहन का उपयोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में किया जाना प्रतीत हुआ। उक्त चारों वाहनों को नियमानुसार जब्त किया गया। तलाशी के दौरान कई नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। एनडीपीएस एक्ट व संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, वाहन चोरी के नेटवर्क एवं तस्करी में प्रयुक्त अन्य वाहनों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

Featured News