Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: रामनवमी के अवसर पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई बैठक

- Photo by : social media

राजस्थान,मनोज चोरडिया  Published by: , Date: 25/03/2026 11:44:18 am Share:
  • राजस्थान,मनोज चोरडिया
  • Published by: ,
  • Date:
  • 25/03/2026 11:44:18 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर रामनवमी के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: नागौर रामनवमी के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने करी। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा रामनवमी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजक व आयोजन दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।‌ जिला कलेक्टर ने नगर परिषद,  पुलिस विभाग, विद्युत विभाग तथा एसडीआरएफ के दलों को खास तौर पर निर्देश दिए कि रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने पुलिस की टीमों को समाज सेवकों एवं आम नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक व कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।‌

 

जीनगर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रामनवमी पर संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि रामनवमी व शोभायात्रा के दौरान स्टंट दिखाने वाले युवाओं एवं गड़बड़ी की मंशा रखने वाले तत्वों के साथ सख्त बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने कहा की रामनवमी के पावन अवसर को पूरे सद्भाव एवं सुगमता के साथ मनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शोभा यात्रा के संयोजकों एवं अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की वचनबद्धता जताई।‌ बैठक में नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस के अधिकारी, समाजसेवी व शोभायात्रा के संयोजक उपस्थित रहे।


Featured News