Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 26/09/2026 11:02:08 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/09/2026 11:02:08 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर श्री आशा राम चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री रामकरणसिंह मलिण्डा वृत्ताधिकारी, वृत्त मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में श्री सत्यवानसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मेड़तारोड़ मय टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में त्वरति कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों श्रवणराम एवं महेन्द्र को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से चोरी की 06 मोटरसाईकिलें बरामद की गई।

विस्तार

राजस्थान: नागौर श्री आशा राम चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री रामकरणसिंह मलिण्डा वृत्ताधिकारी, वृत्त मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में श्री सत्यवानसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मेड़तारोड़ मय टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में त्वरति कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों श्रवणराम एवं महेन्द्र को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से चोरी की 06 मोटरसाईकिलें बरामद की गई। दिनांक 12.09.2026 को प्रार्थी श्री प्रदीप पुत्र घेवरराम जाति देवासी उम्र 41 साल निवासी लाई थाना मेङतारोङ जिला नागौर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि दिनांक 10.09.2026 को शाम के समय 6.45 पीएम पर मेरी मोटरसाईकिल खेत के बाहर
छोड़कर खेत में गया, वापीस आने पर मेरी मोटरसाईकिल नहीं मिली । वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 123/2026 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान श्री मनफुलराम हैड कानि. नं. 1286 के प्रारम्भ किया गया। 

 

वृत मेड़तासिटी मे लगातार हो रही वाहन चोरी की रोकथाम एवं वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु वृत स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम द्वारा घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। मुखबीरान इत्तला पर दिनांक 21.09.2026 को आरोपी श्रवणराम को सरहद जसनगर से दस्तयाब किया जिनको बाद पूछताछ प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया एवं दिनांक 24.09.2026 को महेन्द्र को मेड़तारोड़ से दस्तयाब कर बाद पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ आरोपियान श्रवणराम व महेन्द्र द्वारा कस्बा मेडतारोड, रेण, लाई, थाना ईलाका गोटन, मेडतासिटी आदि जगहों से मोटरसाईकिलें चोरी करने की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपियान के कब्जे से 06 मोटरसाईकिले बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ व अनुसंधान जारी है। तरीका वारदात आरोपियान श्रवणराम व महेन्द्र द्वारा सुनसान जगह व शराब की दुकान के पास खड़ी उन मोटरसाईकिलों को निशाना बनाते हैं जिसका लॉक पुराना होता है, उस मोटरसाईकिल में मास्टर चाबी का उपयोग करके चोरी करके मुँह बांधकर निकल जाते हैं, ताकि आसानी से पहचान नही हो सके।


Featured News