-
☰
राजस्थान: नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पत्थर से भरा डम्पर जब्त, चालक गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध पत्थर खनन/परिवहन/निर्गमन / भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस
विस्तार
राजस्थान: मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध पत्थर खनन/परिवहन/निर्गमन / भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर तथा श्री हरीराम जाखड वृत्ताधिकारी वृत्त मूण्डवा के निकटतम सुपरविजन में श्री सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मूण्डवा मय टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सरहद मूण्डवा से अवैध पत्थरों से भरा हुआ,एक वाहन डम्पर जब्त कर चालक साहूद अली पुत्र सफी मौहम्मद जाति साई (मुसलमान) उम्र 35 साल निवासी लालगढ, पुलिस थाना साण्डवा जिला चुरू को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.02.2026 को श्री जगदीश सिंह स.उ.नि. मय टीम द्वारा दौराने गश्त अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के सामने एक अवैध पत्थरों से भरा डम्पर नं आरजे 21 जीबी 9115 मूण्डवा की तरफ से आता हुआ मिला, जिसको चैक किया तो जिसमें अवैध पत्थर भरे हुवे मिले। उक्त डम्पर चालक द्वारा अपने डम्पर में बिना लाईसेंस परमीट के अवैध पत्थर चोरी से भरकर परिवहन करना पाया गया। वगैरा पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 12 / 2026 व दिनांक 05.02.2026 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया जाकर, अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल