-
☰
No image found.
राजस्थान: जाली नोटों की सप्लाई पर पुलिस की कार्रवाई, 1.83 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जोधपुर ग्रामीण जिले के बोरुंदा थाना पुलिस ने जाली नोटों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: जोधपुर ग्रामीण जिले के बोरुंदा थाना पुलिस ने जाली नोटों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 83 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा, जाली नोटों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे कैंपर वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 500 रुपये के कुल 367 जाली नोट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज पुत्र सरादीन, निवासी बागोरिया, थाना भोपालगढ़ के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को बोरुंदा थाना क्षेत्र में जाली नोटों की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोटन रोड पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक कैंपर वाहन में घूम रहे युवक को पुलिस ने दस्तयाब कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 500 रुपये के 367 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया। बताया गया कि यह कैंपर सर्विस सेंटर पर वॉशिंग के लिए आई थी और आरोपी इसी वाहन में जाली नोट लेकर घूम रहा था। पुलिस अब जाली नोटों के नेटवर्क की जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जाली नोट आरोपी तक कहां से पहुंचे और इन्हें आगे किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई एएसआई जगदीश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
