-
☰
No image found.
राजस्थान: नेपा के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने किया राजस्थान विधानसभा का अवलोकन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: उत्तर पूर्वीय पुलिस अकादमी, उमसाव, मेघालय (नेपा) के 22 प्रशिक्षु उप अधीक्षक व उप निरीक्षक पुलिस अधिकारियों के दल ने गुरुवार को राजस्थान विधान सभा का अवलोकन किया। यह अकादमी गृह मंत्रालय, भा
विस्तार
राजस्थान: उत्तर पूर्वीय पुलिस अकादमी, उमसाव, मेघालय (नेपा) के 22 प्रशिक्षु उप अधीक्षक व उप निरीक्षक पुलिस अधिकारियों के दल ने गुरुवार को राजस्थान विधान सभा का अवलोकन किया। यह अकादमी गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और मार्शल श्री विक्रम सिंह शेखावत ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विधान सभा की जानकारी दी। यह प्रशिक्षु अधिकारी मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड राज्यों से है। भारत दर्शन के तहत यह दल राजस्थान भ्रमण पर हैं। दौरे के संचालन अधिकारी श्री नेमीचंद बाजिया ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य अधिकारियों को भारत की विविधता, समृद्ध इतिहास एवं राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों से परिचित करवाना है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
