Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा की 17 ग्राम पंचायतें घोषित हुईं टीबी मुक्त, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 12:50:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 12:50:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर जनपद में क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत विकास भवन सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर जनपद में क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत विकास भवन सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान जिले की 17 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायतों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया। चचूरा और दलेलपुर ग्राम पंचायतों को रजत श्रेणी में सम्मान मिला। वहीं छायसा, रायपुर कला, शाहपुर खुर्द, लोडोना, माहारा और चुहड़पुर बांगर को सिल्वर श्रेणी में शामिल किया गया। इसके अलावा इस्लामाबाद कल्दा, बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती, गुलावठी खुर्द, कैमराला चकरसेनपुर, नूरपुर, धनुबाश, मकनपुर खादर, मोडलपुर और जहांगीरपुर पंचायतों को कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया गया। सभी पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से गांवों में टीबी मरीजों की पहचान और जागरूकता अभियान को मजबूती मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता फैलाने और संभावित मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में पंचायतों की अहम भूमिका रही है। सम्मानित ग्राम प्रधानों ने भविष्य में भी अपने गांवों को टीबी मुक्त बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Featured News