Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भारत से पाकिस्तान पहुंचा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 01:56:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 01:56:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्रेंड का रूप ले लिया है और सोशल मीडिया पर आग सी लगा दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्रेंड का रूप ले लिया है और सोशल मीडिया पर आग सी लगा दी है। चीफ जस्टिस के एक बयान पर नाराजगी से शुरू होकर इसने इंस्टाग्राम पर लगभग 20 मिलियन फॉलोवर वाले एक सोशल मीडिया आंदोलन का रूप ले लिया है। खास बात यह है कि अब इस कॉकरोच का क्रेज पाकिस्तान में भी फैल गया है। वहां हर दूसरा कंटेक्ट क्रिएटर कॉकरोच आवामी पार्टी से जुड़े यूजर नेम्स से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाने लगा है। पाकिस्तान में कॉकरोच आवामी पार्टी और कॉकरोच अवामी लीग जैसे पेज सामने आए हैं। यह अकाउंट खुद को जेन- जी युवाओं की आवाज बताते हुए पाकिस्तान पारंपरिक राजनीति और सिस्टम पर व्यंग्य कर रहे हैं। भारत में वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है।  भारत से शुरू हुआ यह व्यंगात्मक ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन अब पड़ोसी मुल्क में भी युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तान में इसकी तर्ज पर कॉकरोच आवामी पार्टी (CAP)और कॉकरोच अवामी लीग (CAL)जैसे कई सोशल मीडिया पेज सामने आए हैं।  खास बात यह है कि इस पेज ने खुलकर माना कि उसे भारत का कॉकरोच जनता पार्टी से ही प्रेरणा मिली है।

 

पेज के बायो में लिखा है कि हां हमने कॉपी किया है, लेकिन किसे फर्क पड़ता है, मकसद वही है। इसका लोगो भारत वाले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज जैसा ही दिखता है,लेकिन इसमें हर और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है।  दरअसल भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई। इसका आधार उस विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार एक्टिविस्ट युवाओं की तुलना कॉकरोच और पैरासाइट से की थी।  इसी विवाद के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के पीआर ग्रेजुएट और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी अभिजीत दि पके ने 16 मई को सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी कैपेन लॉन्च कर दी। उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज में कॉकरोच बताते हुए इस आंदोलन को बेरोजगार और सिस्टम से नाराज युवाओं की आवाज कहा। 


Featured News