Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तालाब और सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kailash Nath Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 01:14:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kailash Nath Tiwari ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 01:14:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील अंतर्गत ब्लॉक भियाव ग्राम सभा मढवरपुर के अंतर्गत चक आज भुजगी मैं भू माफियाओ द्वारा तालाब को अवैध रूप से काफी टाइम से कब्जा किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील अंतर्गत ब्लॉक भियाव ग्राम सभा मढवरपुर के अंतर्गत चक आज भुजगी मैं भू माफियाओ द्वारा तालाब को अवैध रूप से काफी टाइम से कब्जा किया जा रहा है। तालाब का घाटा संख्या 78 जिसका रकबा 32 विश्व है। मौके पर 10 विश्व लगभग बच्चा मकान निर्माण करके तालाब पूरी तरह खत्म करने का काम किया जा रहा है।  यही पास में बंजर भूमि जो कि लगभग चार विश्व और चक मार्ग 37 नंबर जो पूर्ण रूप से भू माफिया द्वारा मकान बनाकर खत्म कर दिया गया है। जलालपुर तहसील प्रशासन इसकी जांच कर चुकी है। सालों बीत गए लेकिन कार्यवाही के नाम पर जीरो भूमाफियाओं द्वारा दिन प्रतिदिन सरकारी संपत्ति का कब्जा करके आतंक बढ़ता जा रहा है। जलालपुर तहसील प्रशासन मौन रूप धारण किए बैठे हुए हैं।

 

कहीं ना कहीं जिला प्रशासन तहसील प्रशासन की मिली भगत से भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कहीं भी सरकारी संपत्ति पर कोई भी कब्जा किया हो कोई भी भूमिया कब्जा किया हो उसको प्रशासन चिन्हित करके तत्काल खाली करवा कर कार्रवाई करें, लेकिन यहां अंबेडकर नगर प्रशासन जलालपुर प्रशासन कही न कही मुख्यमंत्री जीके आदेशों का धज्जियां उडाने मैं लगा अंबेडकर नगर जिले में ना तो हाई कोर्ट ना तो सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन पर कार्य करना चाहती ना तो मुख्यमंत्री जीके गाइडलाइन पर कार्य करना चाहती है। 


Featured News