Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 01:59:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 01:59:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व महानगर प्रमुख सिंह राव के नेतृत्व में आज शिवसेना के शिव सैनिकों द्वारा जैन मंदिर से महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जय भवानी, जय शिवाजी सरकारी खर्च बंद करो केंद्र सरकार हाए-हाए की जबरदस्त नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व महानगर प्रमुख सिंह राव के नेतृत्व में आज शिवसेना के शिव सैनिकों द्वारा जैन मंदिर से महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जय भवानी, जय शिवाजी सरकारी खर्च बंद करो केंद्र सरकार हाए-हाए की जबरदस्त नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शन में दो पहिया वाहनों को जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल घसीट कर पेट्रोल-डीजल की बड़ी कीमतें का विरोध किया गया। शिव सैनिकों ने सत्ताधारी नेताओं और केंद्र सरकार की खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें  बढ़ती पेट्रोल की कीमतों, गैस एजेंसी द्वारा भ्रष्टाचार और नेताओं द्वारा रिले बनाने जैसे मुख्य मुद्दों पर केंद्र सरकार से ध्यान देने की मांग करी गई। आज मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, जीतू सिंह, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी, कैलाश, राजपाल, विशाल सैनी, पंकज पाल, तेजपाल सैनी, अंकित हर्ष सिंह, नीतेश, उमेश ठाकुर आदि शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी जुलूस में मौजूद रहे।


Featured News