-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले किए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक समायोजन एवं रिक्त पदों के सापेक्ष जारी इस स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों और महत्वपूर्ण शाखाओं के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रहे निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय को साइबर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं साइबर थाना में तैनात निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह को भोजीपुरा थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को अब कोतवाली थाना की कमान सौंपी गई है। थाना किला के प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह का तबादला थाना आंवला कर दिया गया है, जबकि रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक अचल कुमार को थाना प्रभारी किला बनाया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक अपराध थाना शीशगढ़ राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी बनाया गया है। फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को हाफिजगंज थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। हाफिजगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी को शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस में तैनात निरीक्षक रवि कुमार को अब मीरगंज थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं थाना फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रयागराज सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बहेड़ी बनाया गया है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
