-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में गिरोह के मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को हायर ज्यूडिशियरी और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रयागराज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण कुमार दूबे, निवासी कलना, गैपुरा, मीरजापुर, को प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार और 2.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।मामले में सहयोग करने के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र तथा तेजल पुत्री स्व. संतोष कुमार मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र शामिल हैं।पुलिस ने संबंधित बैंक खातों पर रोक लगाने के साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की निगरानी भी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एआई और डीपफेक का किया दुरुपयोग पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके माध्यम से पीड़ित को ब्लैकमेल और एक्सटॉर्शन का भय दिखाकर रकम वसूली गई।बैंक मैनेजर की सूचना पर खुला मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब भारतीय स्टेट बैंक के एक शाखा प्रबंधक ने साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी कि एक सेवानिवृत्त व्यक्ति लगातार अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर रहा है और पूछताछ में इसके संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
