-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मेगा विधिक सेवा शिविर में 2450 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 2450 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान पात्र लोगों को कृषि यंत्र, आवास योजना के डेमो चेक, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, खेल किट और कृषि पट्टा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शमसुल हक रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार तथा नोडल अधिकारी अपर जिला जज अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर स्वागत किया। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग के रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली। मोबाइल वैन में आयोजित रक्तदान शिविर को भी उन्होंने जनसामान्य के लिए उपयोगी बताया। शिविर में कृषि विभाग की ओर से चयनित दो किसानों को कृषि यंत्रों की चाबी प्रदान की गई। दिव्यांगजनों को मूक-बधिर सहायक उपकरण और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को खेल किट और भूमिहीन परिवारों को कृषि पट्टा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि बेगम खैर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बेगम खैर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पुलिस विभाग और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से साइबर अपराध की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कौशल विकास विभाग ने भी लोगों को अपने कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम ने निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता प्रणाली, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना और स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों और ऐसे बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिनके पास निजी अधिवक्ता नहीं हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों और बैंक ऋण संबंधी प्रकरणों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी राम करन यादव, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट प्रमोद कुमार गिरि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सिविल जज सीनियर डिविजन सबिहा खातून सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्त, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक आलोक कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक, पत्रकार और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज की मानवी सिंह ने किया। अंत में नोडल अधिकारी अपर जिला जज अनिल कुमार ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
उत्तर प्रदेश: शाश्वत की मौत के बाद ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगाने की पहल, 30 दिनों में शुरू होगा काम
उत्तर प्रदेश: बरखा रानी को फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग सम्मान
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
