-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 90 लाख की हेरोइन के साथ बिहार का युवक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 459 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार, आईफोन, तीन बैंक कार्ड, पर्स और 350 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 1 नवंबर को नोनहरा थाना क्षेत्र के एकड़गवा-सुसुंडी स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र स्थित अपकारी गली, वार्ड नंबर 33 निवासी कृष्णा कुमार दुबे (26) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हेरोइन की खेप लेकर गाजीपुर पहुंचा था। उसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास किसी व्यक्ति को यह खेप सौंपनी थी। डिलीवरी से पहले ही संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 459 ग्राम हेरोइन, एक आईफोन, पर्स, दो एचडीएफसी बैंक कार्ड, एक अन्य बैंक कार्ड और 350 रुपये नकद बरामद हुए। मौके से ऑल्टो कार भी कब्जे में ली गई। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि हेरोइन की खेप उसे बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कथरिया निवासी यशवंत नामक व्यक्ति ने दी थी। उसे यह खेप ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचानी थी। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब आरोपी के बताए नाम और संपर्कों की जांच कर रही है। जांच के दौरान हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत, खेप प्राप्त करने वाले व्यक्ति और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। इस मामले में नोनहरा थाने में मुकदमा संख्या 337/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है। कार्रवाई में नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम तथा एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह और उनकी टीम शामिल रही।
उत्तर प्रदेश: शाश्वत की मौत के बाद ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगाने की पहल, 30 दिनों में शुरू होगा काम
उत्तर प्रदेश: बरखा रानी को फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग सम्मान
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
