Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर एसपी ने निकाला पैदल मार्च, यातायात नियमों के प्रति किया लोगो को जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 04:53:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 04:53:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती आगामी त्योहारों और यातायात माह नवंबर को देखते हुए बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती आगामी त्योहारों और यातायात माह नवंबर को देखते हुए बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। एसपी ओमवीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक यातायात और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस से बड़ेवन तक पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

नवंबर में यातायात माह के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली असमय मौतों को कम किया जा सकता है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। धनतेरस से छठ पर्व तक बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। शहर के बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर गश्त बढ़ाई जा रही है। ग्रामीण कस्बों में भी पैदल गश्त के माध्यम से व्यापारियों और आम नागरिकों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से त्योहारों के नाम पर अवैध वसूली, जबरन चंदा मांगने, जुआ खेलने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, पेट्रोल पंपों और बड़े शोरूम संचालकों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, प्रतिष्ठानों के परिसर के साथ सड़क की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जाने चाहिए, जिससे किसी घटना की स्थिति में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान में मदद मिल सके। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों में सुरक्षा बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गश्त और जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।