Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मन्नान को 35 रन और 2 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मिला मैन ऑफ द मैच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 04:33:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 04:33:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला CSS क्रिकेट अकादमी और पार्कर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला CSS क्रिकेट अकादमी और पार्कर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। 30 ओवर के इस मैच में CSS क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्कर क्रिकेट अकादमी को 62 रन से पराजित किया। मैच में CSS क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। CSS की ओर से अल्तमश ने 53 गेंदों में 43 रन और रज़ाक़ ने 27 गेंदों में 38 रन की उपयोगी पारी खेली।

पार्कर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्राक्ष ने 3 विकेट और प्रतीक ने 2 विकेट हासिल किए। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्कर क्रिकेट अकादमी की टीम 21.1 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से काव्यांश ने 25 गेंदों में 26 रन और अंज़र ने 30 गेंदों में 21 रन बनाए। CSS क्रिकेट अकादमी की ओर से पार्थ ने 3 विकेट और मोहम्मद ताज ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मन्नान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 35 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सालार खान ने प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं UPCA निदेशक विजय गुप्ता, अवस्थी मेमोरियल कमेटी के सचिव नितिन गुप्ता, एडमिनिस्ट्रेटिव सऊद आलम, मिर्ज़ा दानिश आलम, मोबीन मलिक और हिमांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।