-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रदर्शनी देखने निकले तीन बच्चे डांट के डर से पहुंचे अयोध्या, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती प्रदर्शनी देखने निकले तीन बच्चे घरवालों की डांट के डर से अयोध्या पहुंच गए। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती प्रदर्शनी देखने निकले तीन बच्चे घरवालों की डांट के डर से अयोध्या पहुंच गए। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी। बस्ती कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों बच्चों की तलाश शुरू की और उन्हें अयोध्या के नयाघाट से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, डारीडीहा कांशीराम कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने 1 नवंबर 2026 को सूचना दी कि उनका आठ वर्षीय पुत्र अनित कुमार, कॉलोनी के विनीत (10) और सागर (12) के साथ 31 अक्टूबर को प्रदर्शनी देखने गए थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 492/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि तीनों बच्चे प्रदर्शनी देखने के दौरान समय का ध्यान नहीं रख सके। देर शाम घर लौटने पर परिजन सो चुके थे। घरवालों की डांट के डर से वे ऑटो से बस्ती शहर पहुंचे और वहां से अयोध्या चले गए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को बच्चों के बारे में अहम सुराग मिला। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और टेंपो स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर तलाश की गई। बच्चों के अयोध्या जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने नयाघाट पर बच्चों की तलाश की। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, चौकी प्रभारी सोनूपार शिव नारायण सिंह, कांस्टेबल बृजेश भारद्वाज और सूरज सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों बच्चों को नयाघाट के पास सहमे हुए बैठे पाया। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ कर उनकी पहचान की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच में अपहरण या किसी अन्य अपराध की पुष्टि नहीं हुई। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
