Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 600 ग्राम गांजे के साथ गोरखपुर का युवक हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 05:07:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 05:07:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने 2 नवंबर को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने 2 नवंबर को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरस देवरिया निवासी हरिराम पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई देवापार हेड पुलिया के पास की गई। पुलिस टीम ने मौके पर युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर महुली थाने में मुकदमा संख्या 449/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक महुली हरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दशरथ कुमार, हेड कांस्टेबल आनंद दूबे तथा कांस्टेबल सुदीप कुमार, अरविंद यादव और आदित्य सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Featured News