-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में 2 अक्टूबर को सजेगा चतुर्थ श्री श्याम मनहार महोत्सव, भजन गायकों की रहेगी खास प्रस्तुति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा शहर में खाटू श्याम भक्तों के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा शहर में खाटू श्याम भक्तों के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। सेक्टर-36 स्थित ऐच्छर मार्केट के सामने गेट नंबर-4 पर 2 अक्टूबर 2026 को चतुर्थ श्री श्याम मनहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री लखदातार सेवा मंडल की ओर से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत शाम 5:15 बजे से होगी और कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक चलेगा। महोत्सव को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में देश के प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में जयपुर की रजनी राजस्थानी और आयुष सोमानी, दिल्ली की गुनगुन दुबे, श्याम सेवक विजय भारद्वाज और ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप से जुड़े सचिन त्यागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। श्री श्याम मनहार महोत्सव को लेकर खाटू श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ‘श्री श्याम ज्योति’ चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे आयोजन में शामिल नहीं हो पाने वाले श्रद्धालु भी घर बैठे भजन संध्या का आनंद ले सकेंगे। श्री लखदातार सेवा मंडल ने सभी धर्मप्रेमी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। महोत्सव 2 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 5:15 बजे से सेक्टर-36, ऐच्छर मार्केट के सामने गेट नंबर-4 पर आयोजित होगा।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
