Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में STPI के 75वें केंद्र का उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/11/2026 10:40:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/11/2026 10:40:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश ट्रेड और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश ट्रेड और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। तकनीकी विकास से युवाओं के लिए करियर निर्माण और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। वह बरेली में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के 75वें केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। जितिन प्रसाद ने कहा कि बरेली में STPI केंद्र की स्थापना से बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित आसपास के जिलों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। पहले इस क्षेत्र में सरकारी तकनीकी केंद्र नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र का निर्माण 18 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका विस्तार भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें वाणिज्य और टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। वह दोनों क्षेत्रों में पूरी मेहनत और ईमानदारी से जनहित के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में देवस्वरूप पटेल ने केंद्र की स्थापना को क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा भी उपस्थित रहे।

 

Related News

मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और सीएमओ के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई सफाई, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से रहवासी परेशान

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: भांडेर में उड़ती धूल से लोग परेशान, सड़क पर पानी छिड़ककर राहत पाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: राम अवतार विश्वकर्मा के आवास पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, शाम को भंडारे में शामिल होंगे ग्रामीण और रिश्तेदार

उत्तराखंड: मसूरी में सीवर संकट से 24 परिवार परेशान, सभासद ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध जुगाड़ वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश


Featured News