Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी, लोगों को दिलाई गई बाल विवाह के खिलाफ शपथ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/11/2026 10:45:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/11/2026 10:45:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से बाल विवाह, अनिवार्य विवाह और जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी ब्लॉकों और ग्रामों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों तक बाल विवाह निषेध कानून और बच्चों के अधिकारों से जुड़ी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, गीता श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी जुनैद खान, बाल अधिकार सहयोगी तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय की विभिन्न इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी और नव भारतीय नारी विकास समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपुर ने जनपदवासियों से अपील की कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है।

 

Related News

मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और सीएमओ के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई सफाई, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से रहवासी परेशान

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: भांडेर में उड़ती धूल से लोग परेशान, सड़क पर पानी छिड़ककर राहत पाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: राम अवतार विश्वकर्मा के आवास पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, शाम को भंडारे में शामिल होंगे ग्रामीण और रिश्तेदार

उत्तराखंड: मसूरी में सीवर संकट से 24 परिवार परेशान, सभासद ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध जुगाड़ वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश


Featured News