-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय रैली का शुभारंभ, 42 टीमों के 660 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 26 नवंबर 2026 को स्टेशन रोड स्थित एस.एस. इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था, मुरादाबाद की जनपदीय रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 26 नवंबर 2026 को स्टेशन रोड स्थित एस.एस. इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था, मुरादाबाद की जनपदीय रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी बिलारी श्री शक्ति दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रीतु तोमर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, सेवा, सहयोग, आत्मनिर्भरता और देशप्रेम की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थी जीवन के व्यावहारिक कौशल सीखते हैं, जो उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं आदर्श नागरिक बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी कला है, जो युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रीतु तोमर ने कहा कि संविधान सर्वोपरि है। स्काउट एवं गाइड संस्था विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे के साथ सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को संविधान दिवस की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. हिमांशु यादव, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. वंदना सक्सेना, प्रादेशिक प्रतिनिधि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री बृजेश कुमार एवं डॉ. मधुबाला त्यागी के साथ राजीव पाठक, वंश बहादुर, सुरेश चंद्र, आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार, डॉ. कुलदीप बरनवाल, डॉ. सुनीत गिरी, पुष्पेश मिश्रा, कब कमिश्नर संजय सिंह, बुलबुल कमिश्नर मधु सक्सेना, अक्षत शर्मा, शुभम सैनी, काव्य भटनागर, रवि कुमार, मीना कुमारी, मोनू कुमार, आर्यन, प्रवीण प्रजापति, राधिका, काजल, दर्शिका एवं प्रिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में हिमालयन वुडबैज धारक निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें बबीता मल्होत्रा, डी.आर. मुक्त अग्रवाल, डॉ. चंद्रभान, सुरेश चंद्र, समंदर सिंह, दीपक रस्तोगी, प्रखर, प्रधानाचार्य मुरारी लाल, संगीता पुरी, कमलेश, पल्लवी भारद्वाज, रीतु, लुबना, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) कुमारी मोनिका, जिला ट्रेनिंग आयुक्त शुभम सैनी, अक्षत शर्मा, सुमित शर्मा, समर एवं हिमांशु शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। जनपदीय रैली के अंतर्गत आगामी दिवसों में प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रैली का समापन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे होगा। जनपदीय रैली का शुभारंभ उत्साह, उमंग, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नेतृत्व, सहयोग, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आत्मसात करने का अवसर मिल रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की भावना विकसित करने के लिए स्काउट एवं गाइड संस्था एक उत्कृष्ट माध्यम है। जनपदीय रैली के प्रथम दिवस मार्च पास्ट एवं वर्दी निरीक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस रैली में स्काउट एवं गाइड से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रथम दिवस जनपद की 42 स्काउट एवं गाइड टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन ने अपनी-अपनी टीमों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस जनपदीय रैली में लगभग 660 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों तथा 100 स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन ने सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ
मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं
उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार
