-
☰
No image found.
पश्चिम बंगाल: सामशेरगंज पुलिस ने 4.249 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी, एक यक्ति हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 249 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 249 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद मिनारुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना क्षेत्र के बाजुपुर का निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गुरुवार रात स्कूटर से बेरहामपुर की ओर से मालदा जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सामशेरगंज पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर वासुदेवपुर के पास नया जलादीपुर स्थित पिल्की मोड़ जंक्शन पर निगरानी शुरू की। आईसी कुणाल कांति दास के निर्देशन में पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटर से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बरामद हेरोइन के स्रोत और इसकी खेप को कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह जंगीपुर जिला पुलिस के अधिकारियों ने सामशेरगंज थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त
