Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogesh Gupta , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/11/2026 04:35:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yogesh Gupta ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/11/2026 04:35:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर तपनोर चौराहे के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से भरा एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर तपनोर चौराहे के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से भरा एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पानी का फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट भी टूट गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, डंपर कन्नौज की ओर से आ रहा था। तपनोर चौराहे के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद डंपर सड़क किनारे लगे पानी के फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट को तोड़ते हुए वीरेंद्र पाल की दुकान में जा घुसा। दुकान और मकान एक ही परिसर में होने के कारण हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे।

टक्कर की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो दुकान के अंदर भारी भरकम डंपर देखकर घबरा गए। डंपर की टक्कर से दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद दुकान मालिक वीरेंद्र पाल ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों ने मार्ग पर तेज गति से गुजरने वाले भारी वाहनों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।