-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ग्राम पचलाना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, 57 आवेदनों में से 32 का मौके पर निराकरण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नलखेड़ा विकासखंड के ग्राम पचलाना में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नलखेड़ा विकासखंड के ग्राम पचलाना में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। शिविर में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 32 आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। निराकृत आवेदनों की जानकारी मंच से आवेदकों को दी गई। शेष 25 आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी, एसडीएम सुसनेर सुश्री अर्पिता राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सामाजिक न्याय विभाग के 02, विद्युत विभाग के 06, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 01, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 03, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 02, सहकारिता विभाग के 02, राजस्व विभाग के 17, पीएचई के 05, जल जीवन मिशन के 01, पुलिस विभाग के 02 तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 16 आवेदन शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों में आवेदन प्रस्तुत करने तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को बाल विवाह मुक्त आगर बनाने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने नशे एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी के साथ ओटीपी अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि श्री दिलीप सकलेचा, श्री रामेश्वर तेजरा एवं श्री रोहित सकलेचा ने भी संबोधित किया। एसडीओपी श्री देवनारायण यादव ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए नागरिकों से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद सीईओ नलखेड़ा ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। शिविर में ग्राम पंचायत पचलाना के सरपंच प्रतिनिधि श्री पवन पाटीदार, विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्लस्टर पंचायतों के सरपंच-सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त
