Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीबों की आवाज बनेगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/11/2026 01:11:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/11/2026 01:11:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह का जखनिया में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह का जखनिया में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसके चलते गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गरीबों, मजलूमों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना और  उसकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, उग्रसेन सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, कमलेश यादव, रमेश सोनी, सुरेशचंद पांडेय, सत्यम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के राजा का ताल निवासी युवक ने लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार की सुरक्षा की मांग

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


Featured News