-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम शोक सलामी दी। जानकारी के अनुसार, दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह मूल रूप से ग्राम फतेहउल्लाहपुर, थाना बसी किरतपुर, जनपद बिजनौर के निवासी थे। वह 18 सितंबर 2023 से जनपद बुलंदशहर में तैनात थे। शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अपराध भरत कुमार सोनकर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम शोक सलामी दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उपनिरीक्षक राजवीर सिंह के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त
