-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के राजा का ताल निवासी युवक ने लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार की सुरक्षा की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी अरविन्द पुत्र रामसेवक यादव ने अपने साथ हुई मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से निष्पक्ष कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी अरविन्द पुत्र रामसेवक यादव ने अपने साथ हुई मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से निष्पक्ष कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे उसयानी मंदिर के पास की है। अरविन्द का आरोप है कि वह मंदिर के पास खड़ा था, तभी नगला हरिश्चन्द्र निवासी यशकेन्द्र पुत्र मिठ्ठूलाल और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, घटना के संबंध में थाना टूण्डला में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। अरविन्द ने एसएसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त
