Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/11/2026 05:00:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/11/2026 05:00:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा हल्दौना गांव में प्रदीप चेची को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा हल्दौना गांव में प्रदीप चेची को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने प्रदीप चेची का भव्य स्वागत किया और उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदीप चेची अपने नेतृत्व में संगठन को मजबूत करेंगे और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर नित्या स्वागत, राकेश, श्रीचंद, रतन मास्टर, सोनू, अनिल और तरुण भैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रदीप चेची का स्वागत करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में मिलकर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रदीप चेची के नेतृत्व में स्वच्छता, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही गांव में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

प्रदीप चेची ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सभी ग्रामीणों, वरिष्ठजनों, युवाओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा सभी के सहयोग से गांव के हित में कार्य करेंगे। हल्दौना गांव में प्रदीप चेची के RWA अध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।