Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/11/2026 01:57:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/11/2026 01:57:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 28.11.2026 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी पीलीभीत श्री आलोक कुमार द्वारा थाना कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 28.11.2026 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी पीलीभीत श्री आलोक कुमार द्वारा थाना कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर किया जाता है। इस दौरान आमजन की भूमि विवाद, राजस्व संबंधी एवं आपसी विवादों से जुड़ी शिकायतों को सुनकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनका निस्तारण किया जाता है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे, दोनों पक्षों की बात सुने तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं शत-प्रतिशत निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्यवाही की प्रभावी समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक समाधान उपलब्ध कराया जाए।