Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस पर गूंजा ‘एक स्वर, एक संविधान’ का संदेश, 23,170 लोगों ने लिया अभियान में हिस्सा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/11/2026 10:05:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/11/2026 10:05:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, फर्रुखाबाद श्री नीरज कुमार जी की अध्यक्षता में आज संविधान दिवस के पावन अवसर पर “एक स्वर, एक संविधान” (

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, फर्रुखाबाद श्री नीरज कुमार जी की अध्यक्षता में आज संविधान दिवस के पावन अवसर पर “एक स्वर, एक संविधान” (संविधान संवाद अभियान) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह मुख्य आयोजन प्रातः 09:00 बजे स्व० श्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में संपन्न हुआ, जिसका कुशल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया।
सामूहिक प्रस्तावना वाचन और विधिक जागरूकता मुख्य कार्यक्रम स्थल (स्व० श्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम) पर जनपद के 21 विभिन्न विद्यालयों के लगभग 2,000 छात्र-छात्राओं, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अमले सहित करीब 3,000 लोगों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ सहभागिता की। प्रातः ठीक 09:00 बजे स्टेडियम सहित जनपद के सभी विद्यालयों में एक साथ सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया गया तथा मूल कर्तव्यों एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।


विविध प्रतियोगिताओं और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन नवंबर माह में प्राधिकरण के सभागार में अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, जिसके बाद शिक्षकों और न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों की प्रातःकालीन सभाओं में जाकर बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक किया।  विद्यालयों में गतिविधियाँ: प्रस्तावना वाचन के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद (डिबेट), पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन और संसदीय नाट्य रूपांतरण (पार्लियामेंट्री रोल प्ले) जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ‘लीगल कैडेट कॉर्प्स’ (Legal Cadet Corps) की भी घोषणा की गई। अन्य विद्यालयों एवं कार्यक्रम स्थलों पर लगभग 16,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कारागार और विश्वविद्यालय में आयोजन: इसी समय जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार में भी संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इसके अतिरिक्त पूर्वाह्न 11:00 बजे मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय, फर्रुखाबाद के विधि संकाय (Faculty of Law) के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहाँ पूर्णकालिक सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति और संदेश इस गरिमामयी अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी महोदय, जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायिक कर्मचारीगण तथा पराविधिक स्वयंसेवक (PLV) भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनसामान्य को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। पूरे जनपद में बच्चे, शिक्षक, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों तथा नागरिकों को मिलाकर कुल लगभग 23,170 लोगों ने इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के राजा का ताल निवासी युवक ने लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार की सुरक्षा की मांग

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


Featured News