Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच गोशाला संचालक सम्मानित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/11/2026 01:16:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/11/2026 01:16:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को जनपद गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की गोशालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 गोशालाओं के संचालकों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को जनपद गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की गोशालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 गोशालाओं के संचालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृहद गोसंरक्षण केन्द्र पिपनार, विकास खण्ड सादात के संचालक संतोष राय, अस्थायी गोआश्रय स्थल मण्डी समिति जलालाबाद, विकास खण्ड जखनियां के संचालक रूद्र प्रताप सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल मलेठी मोड़ बहोपुर, विकास खण्ड बिरनो के संचालक अखिलेश सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल नौली, विकास खण्ड रेवतीपुर के संचालक सुनील कुमार पाण्डेय तथा अस्थायी गोआश्रय स्थल सिंगेरा, विकास खण्ड मरदह के संचालक उदयमान सिंह को पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं गोशाला संचालन से संबंधित साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर डॉ. राकेश कुमार गौतम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर आलोक प्रसाद को कामधेनु गाय की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गोसंरक्षण एवं गोशालाओं के बेहतर संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संचालकों के कार्यों की सराहना की गई।

Related News

उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय रैली का शुभारंभ, 42 टीमों के 660 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं

उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

उत्तर प्रदेश: चैनपुर में शौचालय निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से जल्द काम पूरा कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार


Featured News